बढ़ती हुई महंगाई के विरोध प्रदेश कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एवं राज भवन घेराव एवं ज्ञापन

बिलासपुर. रायपुर अम्बेडकर चौक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रतिदिन बढ़ती हुई महंगाई, देश में बढ़ती बेरोजगारी और केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में भाग लिये और अम्बेडकर चौक से राजभवन तक मार्च कर राजभवन का घेराव कर महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिले से जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों ने आंदोलन में भाग लिया, जिसमें प्रमुख रूप से तखतपुर विधायक संसदीय सचिव रश्मि सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश अनुसुचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष नसीम खान, पार्षद अब्दुल खान, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष सीमा घृतेश, सेवादल के मोहम्मद अयुब, अजय काले, बिंदु जायसी, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव, आईटी सेल के रोहितास, करम गोरख, उमेश कश्यप, पूर्व पार्षद तैयब हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शािमल रहे।

धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार का महंगाई पर कोई लगाम नहीं है, लगातार सरकारी सम्पत्तियों को बेचने का काम कर रही है, बेरोजगारों को ठगने का काम कर रही है, विपक्षी पार्टी के नेताओं पर दमन चक्री चलाकर दबाने का काम कर रही है, कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। प््रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जिनको आजादी की लड़ाई के समय तिरंगा पकड़ने की याद नहीं आई, वे आज तिरंगे की बात कर रहे हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश्ज्ञ बघेल और प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में सोनिया और राहुल जी के साथ खड़ा है। मोहन मरकाम ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रीय ध्वज डाक से भेजा और कहा इस ध्वज को पहले नागपुर के आरएसएस कार्यालय में फहराये, फिर जनता से अपील करें। राजभवन जाने वाले प्रतिनिधि मण्डल में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय भी शामिल थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!