September 17, 2021
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन का दौरा कार्यक्रम
रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन 18 सितंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे खरोरा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन बिलासपुर में जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 4 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे रायपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।