कट्टर अमर समर्थक शैलेन्द्र यादव ने नि:शुल्क चाय स्टाल लगाकर बिलासपुर वासियों का स्वागत

 बिलासपुर. प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। समर्थकों में जोरदार आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से भाजपा नेता बधाई संदेश ज्ञापित कर रहे हैं। कट्टर अमर समर्थक शैलेन्द्र यादव पूर्व पार्षद ने राज्य में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के प्रति आस्था प्रकट करते हुए लोगों को नि:शुल्क चाय व बिस्किट वितरण कर खुशी जाहिर की है। भय मुक्त बिलासपुर को पुन: शांतमय शहर बनाने के लिए भाजपा नेता अमर अग्रवाल को विधानसभा चुनाव में जीतने की अपील की गई थी। बिलासपुर की जनता ने एक बार फिर से अमर अग्रवाल को अपने नेता के रूप में चुना है। शैलेन्द्र यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राजेन्द्र नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा चाय के स्टाल को नि:शुल्क चलाया गया। इसका भुगतान राजेन्द्र नगर के भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदाता हमेशा भगवान रहा है, मतदातारूपी भगवान को हम कुछ दे तो नहीं सकते लेकिन हमें जो खुशी मिली है उसे व्यक्त कर सकते हैं। इसलिए शहर व दूर-दराज से आये लोगों को नि:शुल्क चाय व बिस्किट देकर हम उनका सम्मान कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अमर अग्रवाल का कार्यकाल आम जनता ने देखा है, उन्होंने जो भी वादा किया है उसे जरुर पूरा किया जाएगा। बिलासपुर वासियों को अब फिर से भाजपा के शासन काल में भयमुक्त शासन-प्रशासन की व्यवस्था दी जाएगी। गुंडागर्दी, जमीनों की लूटमारी, चाकूबाजी बेलगाम व्यवस्था पर महज चार से पांच दिनों में काबू पा लिया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!