पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 1191 अंक टूटा

 

मुंबई. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। विदेशी निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर बिकवाली करने से निवेशकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक धड़ाम हो गए।

शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई (BSE) सेंसेक्स 1,191.24 अंक की भारी गिरावट के साथ 72,391.98 के स्तर पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 349.45 अंक टूटकर 22,470.15 पर कारोबार करता देखा गया। बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का भारतीय बाजार से मोहभंग होना माना जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!