जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट बुरी तरह झुलसा छात्र

 

बिलासपुर.  एक छात्र की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। घटना सरकंडा सेंट्रल लाइब्रेरी के पास की है, छात्र अपने साथियों के साथ खड़ा था। हादसे में छात्र झुलस गया। समय रहते आग बुझा दी गई। राहत की बात ये, बड़ा हादसा टल गया।
छात्र अपने दोस्तों के साथ सेंट्रललाइब्रेरी के पास खड़ा था, तभी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। ब्लास्ट होते ही छात्र की पैंट में आग लग गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना के तुरंत बाद छात्र के एक साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!