सडक़ पार कर रहे छात्र को बस ने कुचला

 

बिलासपुर। स्कूल जाने के लिए साइकिल सवार छात्र सडक़ पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस चालक ने उसेे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र की मौत हो गई।

वार्ड क्रमांक 7 साधीपारा निवासी जयवंत पटेल पिता राम किशोर पटेल (12) रतनपुर के भेड़ीमुड़ा क्रमांक 2 स्कूल में कक्षा छात्र था। वह रोज की तरह बुधवार की सुबह साइकिल चलाते हुए स्कूल जा रहा था। छात्र साधीपारा पेट्रोलपंप के पास से सडक़ पार कर रहा था। इसी दौरान पाली की ओर से आ रही विर्क सुपर बस के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए छात्र को जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर बस सडक़ से उतर खेत में घूस गई। इस दौरान बस पलटने से बाल बाल बच गई। इस हादसे से छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे रतनपुर स्वस्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स पहुंचने से पहले ही छात्र रास्ते में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही बस को जब्त कर लिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!