छात्र संघ ने किया शिक्षक भर्ती हेतु संघर्ष कर रहे नंद किशोर का स्वागत

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षक भर्ती हेतु 2019 में 14580 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी जिसमें 2 बार सत्यापन होने के बाद भी शिक्षकों की भर्ती नही की जा रही है,और न ही वेतन दिया जा रहा है इसके विरोध में नंद किशोर द्वारा छःग के समस्त 5 संभागों में विरोध स्वरूप 1458KM की सायकल यात्रा निकाली जा रही है, जो यात्रा आज बिलासपुर पहुंचने पर विश्वविद्यालय छात्र संघ ने अपना समर्थन ज्ञापित करते हुए नंद किशोर एवम साथियो का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष आलिंद तिवारी,आकाश पाण्डेय,सूरज सिंह राजपूत व अन्य मौजूद रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!