महमंद में स्वामी सहजानंद भूमिहार समाज ने किया वृक्षारोपण

 

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। प्रदूषण के कारण पृथ्वी को घोर संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। रोजाना पर्यावरण को नष्ट करने के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है। ऐसे में स्वामी सहजानंद भूमिहार समाज ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का बीड़ा उठाया है। समाज के लोगों ने फलदार पौधों को रोपित कर उसे जीवित रखने के लिए संकल्प लिया है। स्वामी सहजानंद भूमिहार समाज ने आज महमंद स्कूल परिसर में 100 से ज्यादा फलदार पौध रोपण किया। समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि पर्यावरण से हमें सांसे मिलती है किंतु लोग अपनाहित साधने के लिए पेड़ों को नष्ट कर रहे हैं। जल-जंगल अगर नष्ट हो जाएंगे तो लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आज के समय में हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए इन्हीं पेड़ों से हमें सांसे मिलती है। यहां नीम, जामुन, अमरूद आदि पेड़ों को लगाया गया है। इस अवसर पर अभयनारायण राय, नागेन्द्र राय, राजीव कुमार, विवेक कुमार, आशुतोष प्रियदर्शनीय, मिथलेश कुमार, प्रशांत सिंह ने पौध रोपण कर उन्हें संरक्षित रखने का बीड़ा उठाया है। स्वामी सहजानंद भूमिहार समाज के द्वारा किए जा रहे इस पुनित कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इनका रहा विशेष सहयोग वृक्षा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे परिक्षेत्र, पतंजलि योग समिति, वृक्ष ही जीवन है ग्रुप महमंद ग्राम पंचायत व स्थानीय लोगों का योगदान रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!