लॉकडाउन में स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों की मदद


बिलासपुर. स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान ने लॉकडाउन में जरूरतमंदों की जमकर मदद की। संस्था ने घर-घर जाकर सूख राशन पहुंचाया। जनहित में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सभी ने सराहना की है। मालूम हो कि लॉकडाउन 14 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। देश में महामारी का दौर चल रहा था लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, लगातार मौतें हो रही थी, चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे संकट की घड़ी में  स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान द्वारा लोगों के मदद के लिए आगे आकर सराहनीय कार्य किया। मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवारों को घर-घर जाकर भोजन व सूखा राशन प्रदान किया। संस्था ने सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही परमात्मा की सेवा है। संस्था आगे भी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। संस्था के सदस्य शोभा चाहिल, सीमा सिंह, हुमैरा खोखर, उषा साहू, पुष्पा वैष्णव, दिलेश्वर साहू, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, शंभूनाथ रजक, सुनिल सूर्या, दीपक सिंह, सूरज सूर्यवंशी, अंकिता यादव, राजेन्द्र साहू, आकाश यादव, योगेश साहू, रजनीकांत, पल्लवी खुशबू, अंकित छोटा, सविता रजक आदि ने तन मन धन से सेवा कार्य किया। उक्त जानकारी संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमप्रकाश साहू ने दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!