बिलासपुर. स्काउट-गाइड संगठन से बच्चे आदर्श नागरिक, देशभक्त, संस्कारवान, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ, चरित्रवान बनते हैं। यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की विश्व में सबसे बड़ी संस्था है, जहां नवयुवक-नवयुवतियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास कर उन्हें उत्तरदायी नागरिक बनाया जाता है। ये बातें महापौर रामशरण यादव ने सोमवार को देवकीनंदन स्कूल में भारत स्काउट्स