December 4, 2020
विधि विधान से पूजा पाठ के बाद जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति ने किया धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ

बिलासपुर. जिला पंचायत पदाधिकारियों समेत जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन गांव पहुंचकर धान खरीदी समितियों का शुभारम्भ किया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने विधि विधान से पूजा पाठ किया। नारियल फोड़ने के साथ धान खरीदी का शुभारम्भ किया। विजय और अंकित ने