January 24, 2023
कर्मचारियों की पेंशन योजना शुरू होने पर भाजपा को पीड़ा हो रही : कांग्रेस

रायपुर. ओल्ड पेंशन योजना के शुरू करने पर भाजपा के विरोध को कांग्रेस ने भाजपा का कर्मचारी विरोधी चरित्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब भी कर्मचारी की हितों की बात होता है तब भाजपा उसके विरोध में खड़े हो जाती है या उसकी निंदा करती है।