November 1, 2022
रेलवे परिक्षेत्र में रंगोली प्रतियोगिता आयोजन : रानी बंजारे को प्रथम, योगिता सिंह द्वितीय स्थान मिला
बिलासपुर. रेल्वे तारबहार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में अमर फ्रेंड्स क्लब द्वारा शिवगली एवं अन्य इलाकों में दीपावाली पर्व पर आयोजित रंगोली सजाओ प्रतिस्पर्धा में कुमारी रानी बंजारे प्रथम, योगिता सिंह द्वितीय एवं पूनम सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। विगत दो वर्षों से दीप पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

