April 28, 2021
शैलेश पांडे ने बिलासपुर में प्रस्तावित 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को दिया धन्यवाद

बिलासपुर. आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई। जिसमें प्रदेश के सभी मंत्रीगण और सभी विधायक भी शामिल थे। सभी मंत्रीगणों ने कारोना के कार्यकाल में अपने विभागों की जानकारी दी। बैठक में सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी रखी और जरूरतों को भी बताया.