September 7, 2026
बैंक मैनेजर से मिलकर पोते ने बुजुर्ग के खाते से निकाले 7.25 लाख रुपए, आईजी व कलेक्टर से की शिकायत
बिलासपुर। बैंक मैनेजर के साथ मिलकर पोता अपने बुजुर्ग दादा के खाते से 7 लाख 25 हजार रुपए निकलवा लिए हैं। इसके बारे में पता चला तो बुजुर्ग न्याय के लिए जिला प्रशासन के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उमाशंकर दुबे (85 ) का पंजाब नेशनल बैंक में पिछले 20 वर्षों से खाता संचालित है।

