October 2, 2022
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर. आज गांधीजी की 153 वीं जयन्ती के अवसर पर बिलासपुर सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधीजी के आदर्श वाक्यों को सभी स्टेशनों के उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया।