October 24, 2022
दीपावली सार्थकता तब ही जब भीतर का अंधकार दूर हो : डॉ. महंत

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय