कोरबा. राष्ट्रीय वन्देमातरम – राष्ट्र प्रथम अभियान – भारत जनशक्ति संगठन,  भारत युवाशक्ति संगठन जिला इकाई कोरबा तथा भारत योग शक्ति परिषद प्रदेश इकाई  के तत्वावधान में कोरबा डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के टेक्निकल सपोर्ट से दिनाँक 28 फरवरी 2021 को ओपन थियेटर, घंटाघर कोरबा में “स्टेट लेवल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2021” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।