July 3, 2022
प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज – चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना

बिलासपुर. ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दिघा और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई