December 10, 2021
कांग्रेस का आज जारी किया गया घोषणा पत्र भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा

रायपुर. कांग्रेस के नगरीय निकाय घोषणा पत्र पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणियों को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा नेताओं की खीझ बताया है। कांग्रेस का आज जारी किया गया घोषणा पत्र भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा।