February 27, 2022
नरईबोध में किसान सभा का सदस्यता अभियान : जय कौशिक अध्यक्ष, दिनेश साहू सचिव निर्वाचित
कोरबा. “हर गांव में किसान सभा, किसान सभा में हर किसान” के नारे पर कोरबा जिले के ग्रामीण अंचलों में छत्तीसगढ़ किसान सभा का व्यापक सदस्यता अभियान चल रहा है। यह अभियान किसान सभा नेता जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू, जय कौशिक, संजय यादव आदि किसान सभा नेताओं की अगुआई में चलाया जा रहा है।

