April 26, 2022
महानायकों के विचार नई पीढ़ी में पहुँचाने की जरूरत : डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

वर्धा. पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वर्धा साहित्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य में समाज के महानायकों पर आधारित वर्धा साहित्य महोत्सव का यह अभियान देशभर में पहुँचेगा। महोत्सव के माध्यम से महानायकों के विचार नई पीढ़ी में पहुचाने की आवश्यकता है।