May 29, 2026
पोड़ी उपरोड़ा बीईओ कार्यालय का बाबू 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोरबा. भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को अपरान्ह एसीबी की बिलासपुर इकाई ने कोरबा जिले में एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू प्रदीप मिश्रा को इसी माह सेवानिवृत्त

