July 27, 2021
सामाजिक नीतियों पर अनुसंधान करेगा विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल
वर्धा. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में स्थापित सामाजिक नीति अनुसंधान प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि समाज के लिए सरकारी सामाजिक नीतियों की जानकारी होना अति आवश्यक है। सभी सामाजिक नीतियों का सामाजिक स्तर पर अनुसंधान हों इस दृष्टि से विश्वविद्यालय महत्त्वपूर्ण योगदान देगा।

