August 2, 2021
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर कांग्रेस ने पुष्पाजंलि अर्पित की

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश युवा कांग्र्रेस, प्रदेश एनएसयूआई, प्रदेश कांग्रेस इंटक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठो के विभागों ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित की।