बिलासपुर.  जिले में लंबित समंस एवं वारंटों की तामिली, लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निगरानी गुंडा-बदमाशों के सत्यापन हेतु एक व्यापक एवं योजनाबद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों एवं समंसों की तामिली की गई