June 9, 2022
भाजपा बतायें धान के समर्थन मूल्य में 100 की वृद्धि से किसानों की आमदनी दोगुनी कैसे होगी?
बिलासपुर. मोदी सरकार के द्वारा 17 फसलों के समर्थन मूल्य में की गई मामूली वृद्धि को कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा और छल करार दिया। प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा 17 फसलों के समर्थन मूल्य में की गई आंशिक वृद्धि किसानों के साथ धोखा और छल है।

