January 6, 2023
बिलासपुर के सैकड़ों लोगों ने मोहन मरकाम के प्रति आस्था व्यक्त करते हुये कांग्रेस प्रवेश किया

रायपुर. कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी संगठन पर आस्था व्यक्त करते हुये आजाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में नगर पालिका निगम, बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 42 एवं 43 के संगठन के 137 सदस्यों ने कांग्रेस प्रवेश किया।