February 10, 2021
रेल बजट पर प्रेस वार्ता का आयोजन : बजट 2021-22 में मंडल को विभिन्न परियोजनाओं के लिए आबंटित की गई है राशि

बिलासपुर. आज दिनांक 10 फरवरी 2021 को मण्डल सभाकक्ष में रेल बजट पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की उन्होने बताया कि मंडल में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, नई परियोजनाओं, कार्यो एवं मदों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है