June 17, 2020
वर्चुअल रैली में भाजपा नेताओं की भूमिका आडियो टेप रिकॉर्डर की तरह : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर. भाजपा के वर्चुअल रैली को कांग्रेस ने मोदी के बनावटी विकास के कागजी घोड़े पर भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं की आभासी सवारी करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं और देश मे बढ़ते कोरोना महामारी संकट पर जनता और भाजपा कार्यकर्ता के सवालों का जवाब देने से