August 31, 2022
महाआरती में शामिल हुए महापौर

बिलासपुर. महापौर रामशरण यादव बुधवार की शाम विनोबा नगर गली नंबर 1 संजय परिसर में विराजे भगवान श्री गणेश की महाआरती में शामिल हुए। उनके साथ नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुद्दीन और वार्ड के पार्षद रविंद्र सिंह भी मौजूद थे। महापौर ने शहर के विकास और सुख शांति की प्रार्थना की।