February 1, 2020
अमेरिका ने इन 6 और देशों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला

वाशिंगटन. व्हाइट हाउस (White House) ने घोषणा की है कि अमेरिका (US) छह और देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाएगा, जिनमें से चार अफ्रीकी देश हैं. यात्रा प्रतिबंध जैसे विवादास्पद कदम की पहले से ही आलोचना हो रही है. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आव्रजन प्रतिबंध नाइजीरिया (Nigeria), इरीट्रिया, तंजानिया, सूडान (Sudan), किर्गिस्तान और म्यांमार (Myanmar) पर लगाए जाएंगे.