बिलासपुर. प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट संभावित है। न्युनतम तापमान में गिरावट 15 जनवरी तक 4 से 5 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।