April 6, 2022
अनुष्का को मिला नया जीवन

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संजीवनी सहायता कोष योजना से जिले के अनुष्का को नया जीवन मिला है। अनुष्का के माता-पिता बेटी के साथ संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे तथा खुशी व्यक्त करते हुए आयुक्त डॉ. संजय अलंग से मिलकर आभार व्यक्त किया। बिलासपुर के सिरगिट्टी की रहने वाली अनुष्का कक्षा आठवीें में पढती है।