August 3, 2022
संस्कृति महिला मंडल का ‘‘सावन महोत्सव‘‘ संपन्न

बिलासपुर. संस्कृति महिला मंडल छ.स्टे.पॉ.डि.कं.लिमि. बिलासपुर द्वारा हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में ‘‘ सावन महोत्सव ‘‘ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल, सावन झूला तथा सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी सदस्यों ने सावन झूले का आनंद लिया तथा प्रतियोगिताओं मंे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।