January 28, 2021
कलेक्टर ने शहर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का किया सघन निरीक्षण
बिलासपुर. कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने निर्माणाधीन तिफरा फ्लाईओव्हर, व्यापार विहार में स्मार्ट सड़क, राजेन्द्र नगर में निर्माणाधीन बाल उद्यान, प्लेनेटोरियम और बंधवा

