September 15, 2022
स्विगी ने लॉन्च की स्विगी स्किल्स एकेडमी
मुंबई/बेंगलुरू/-अनिल बेदाग़. मांग के आधार पर सेवाएं उपलब्ध कराने वाले देश के प्रमुख प्लेटफॉर्म स्विगी ने आज स्विगी स्किल्स एकेडमी की शुरुआत करने की घोषणा की जो खासतौर पर तैयार किया गया, विभिन्न प्रकार की कुशलताएं उपलब्ध कराने वाला बहुभाषी प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म स्विगी के डिलिवरी पार्टनर्स और उनके बच्चों के लिए उपलब्ध होगा।

