August 21, 2022
मुख्यमंत्री ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1750.24 करोड़ की सौगात

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर सहित राज्य के 26 लाख से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1750 करोड़ 24 लाख रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।