June 21, 2022
संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान : 24 जून को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा

नई दिल्ली. संयुक्त किसान मोर्चा ने 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध दिवस मनाने का ऐलान किया है। यह फैसला मोर्चा की 7 सदस्य कोऑर्डिनेशन कमिटी ने कल करनाल (हरियाणा) हुई अपनी बैठक में लिया। इस दिन “जय जवान, जय किसान” के नारे के साथ सभी जिला, तहसील या ब्लॉक मुख्यालयों