November 21, 2025
4 दिसंबर से पहले गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करें
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य प्रदेशभर में सुचारू एवं समयबद्ध रूप से प्रगति पर है। मतदाताओं की बढ़ती सहभागिता तथा नियुक्त बीएलओ, स्वयंसेवकों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) और निर्वाचन अधिकारियों के संयुक्त एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं

