August 1, 2024
हिमाचल में बादल फटने से तबाही

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा करीब 40 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण कई मकान बह गए और सड़कें तथा दो जल विद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने