September 24, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मक्का प्रसंस्करण इकाई के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मक्का प्रसंस्करण इकाई के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की। इसे कोंडागांव के कोकोड़ी में स्थापित किया गया है। यहां करीब 141 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है मक्का आधारित इथेनॉल संयंत्र। मक्के की खरीदी संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए आज से शुरू हो रही है।