January 12, 2026
विश्व हिंदी दिवस पर डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में हिंदी के परिष्कृत एवं व्यावहारिक स्वरूप पर हुआ सार्थक विमर्श
वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी साहित्य की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित बिलासपुर. विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के भाषा एवं साहित्य विभाग (हिंदी) द्वारा “वैश्विक स्तर पर हिंदी साहित्य का परिष्कृत एवं व्यावहारिक स्वरूप” विषय पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।

