September 27, 2019
चंद्रयान के विक्रम की ‘हार्ड लैंडिंग’ हुई, लैंडर को खोजने में सफलता नहीं मिली: NASA
नई दिल्ली. जब चंद्रयान-2 (chandrayaan-2) का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश कर रहा था तो उस वक्त ‘हार्ड लैंडिंग’ के कारण उसका ग्राउंड स्टेशन से संपर्क टूट गया. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने यह जानकारी दी. उसने कहा है कि अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिक लैंडर को खोजने में अभी तक विफल रहे हैं.

