कोरबा. जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी एकलव्य छात्रावास में अनुशासन और आपसी विवाद ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया। हॉस्टल में रहने वाली एक ही कक्षा की 5 छात्राओं ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में बीमार छात्राओं को स्थानीय अस्पताल