December 5, 2025
धान खरीदी के लिए समितियों को मिलेगा कमीशन
बिलासपुर. भारत सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए समितियों को प्रति क्विंटल 22.05 रूपये प्रासंगिक व्यय (लेबर चार्ज) दिया जाएगा। लेबर चार्ज के अंतर्गत बोरों में भराई, धान का तौल, बोरों की सिलाई, बोरों में छपाई, भरे धान के बोरों की लोडिंग और भरे हुए धान के बोरों की स्टेकिंग का काम शामिल है।

