July 30, 2025
दिल्ली में महिलाओं को मिलेगी नाइट शिफ्ट काम करने की आजादी: रेखा गुप्ता

दिल्ली. सरकार ने महिलाओं के लिए रात्रि पाली में काम करने की नीति को मंजूरी दी है, जिससे कार्यबल में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा मानदंड लागू किए जाएंगे।