March 25, 2023
मुख्यमंत्री ने महिला पर्वतारोही को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम भरनी निवासी महिला पर्वतारोही कुमारी निशु सिंह को स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। तहसील कार्यालय सकरी में आज जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने उक्त राशि के चेक निशु सिंह को सौंपे। बिलासपुर की निशु सिंह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध माउंटेनियर है।