August 24, 2020
CBI ने दर्ज किया सिद्धार्थ और नीरज का बयान, रिया चक्रवर्ती से आज हो सकती है पूछताछ
मुंबई. सीबीआई (CBI) अधिकारियों ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत की मौत के सिलसिले में पूछताछ की. एक अधिकारी ने बताया कि जांच टीम के अधिकारी बाद में इन लोगों के साथ बांद्रा में सुशांत के फ्लैट पर भी गए.

