धान खरीदी की तिथि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार, मुख्यमंत्री जो कहते है, वो करते हैं : बैजनाथ चंद्राकर

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह 30 जनवरी को 7 फरवरी तक बढ़ा दिया गया, मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर आभार प्रकट करते हुए छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर एवं जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह सिद्ध किया कि वो कहते हैं, वो करते हैं। आपदा, ओलावृष्टि और वर्षा को देखते हुए धान की खरीदी कुछ दिन के लिए बंद की गई थी, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पंजीकृत किसानों का पूरा धान खरीदा जायेगा, चाहे तिथि क्यों ना बढ़ाना पड़े। उन्होंने आज घोषणा करके सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और मुख्यमंत्री किसानों के साथ है। उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेताद्वय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 5 लाख टन लक्ष्य में से लगभग 79 लाख टन धान की खरीदी हो गई है, और धान का उठाव भी लगातार हो रहा है, बचे 26 लाख टन धान का लक्ष्य भी जल्द पुराना हो जायेगा। बिलासपुर जिले में 5.14 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य था, जिसमें 4.50 लाख मे.टन धान खरीदी हो गई है, शेष किसान भी 7 तारीख से पहले ही अपना धान बेच लेंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर संसदीय सचिव रश्मि सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, महापौर रामशरण यादव, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, बिल्हा विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, बेलतरा राजेन्द्र साहू, कोटा विभोर सिंह, मस्तूरी दिलीप लहरिया ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!